फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father rapes minor daughter in mirzapur mother has left home six years ago

Mirzapur: पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, छह साल पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है मां

Sun, 01 Jan 2023 11:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 11:01 PM IST
सार

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने घिनौना कार्य कर दिया। शनिवार की रात पिता ने सोते समय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के रात में रोने पर लोगों को जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Father rapes minor daughter in mirzapur  mother has left home six years ago
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने घिनौना कार्य कर दिया। शनिवार की रात पिता ने सोते समय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के रात में रोने पर लोगों को जानकारी हुई। पंचायत के बाद परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। इसके बाद  पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी छह वर्ष पूर्व पति को छोड़कर चली गई है। आरोपी से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र बाहर रहकर नौकरी करता है। 14 वर्षीय  व सात वर्षीय पुत्रियों व पांच वर्षीय पुत्र के साथ वह रहता है। शनिवार रात वह 14 वर्षीय पुत्री के साथ सो रहा था। दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रात में पिता ने साथ में सो रही पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। रात में नाबालिग पुत्री के रोने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग व उसके बड़े पिता मौके पर पहुंच गए। किशोरी ने आप बीती सुनाई।  इसके बाद बड़े पिता नाबालिग पुत्री को अपने साथ लेकर चले गए और रविवार को ग्राम प्रधान को अपने घर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत होने के बाद बड़े पिता ने थाने में पहुंच कर आरोपी पिता के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज दीक्षांत राज ने जांच पड़ताल की।

बड़े पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सीओ लालगंज दीक्षांत राज ने बताया कि पिता ने किशोर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के बड़े पिता की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed