फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father-in-law dies, daughter-in-law injured after auto overturns on breaker

Mirzapur News: ब्रेकर पर ऑटो पलटने से ससुर की मौत, बहू घायल

Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law dies, daughter-in-law injured after auto overturns on breaker
अहरौरा। सोनभद्र से चुनार मोड़ होते हुए भगौती देई की ओर जा रहा ऑटो जसवां गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में विदाई करा कर घर लौट रहे ऑटो सवार ससुर व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। चना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने ससुर को मृत घोषित कर दिया। घायल बहू को ट्रामा सेंटर वाराणसी इलाज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम को सोनभद्र के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित लोहरा गांव से अपनी मझली बहू संजना की विदाई कराकर अमरनाथ (55) निवासी भगौती देई ऑटो से घर लौट रहे थे। अमरनाथ ऑटो में आगे की सीट पर बैठे थे। रास्ते में जसवां गांव स्थित स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरनाथ और उनकी बहू संजना (25) को सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। संजना की हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे में ऑटो सवार संजना के पति ज्योतिष कुमार को हल्की चोटें लगीं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में ऑटो सवार ससुर की मौत हो गई। बहू काे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed