फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father committed suicide before daughter marriage in Mirzapur

Mirzapur News: बेटी के निकाह से 5 दिन पहले पिता का उठा जनाजा, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले

Tue, 30 Apr 2024 02:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Apr 2024 02:05 PM IST
सार

Mirzapur News : मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने बेटी की शादी से पांच दिन पहले ही फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Father committed suicide before daughter marriage in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी पिता ने पुत्री के निकाह से पहले ही घर से 700 मीटर दूर पलाश के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
क्षेत्र निवासी वली अहमद उर्फ दिल मोहम्मद की दो पत्नियों है। पहली पत्नी जैतूनिया से तीन पुत्र और तीन पुत्री हैं। एक पुत्री की शादी करना बाकी है। पहली पत्नी जैतूनिया (15) ने वली मोहम्मद को छोड़कर किसी और से निकाह कर लिया। इसके बाद वली मोहम्मद ने भी समीना से निकाह कर लिया। 
विज्ञापन

समीना से चार पुत्री व एक पुत्र है। 

पहली पुत्री की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में तय की थी। पांच मई को पुत्री की शादी के लिए बरात आनी थी। मंगलवार की सुबह वली अहमद सिवान में जाकर एक महुआ के पेड़ में फंदे से लटकने का प्रयास कर रहा था, तभी गांव निवासी एक महिला महुआ का फूल बिनते वहां पहुंची। उसने फंदे से लटक रहे वली मोहम्मद को रोकने के लिए आवाज लगाया, तो वली कुछ दूर स्थित पलाश के पेड़ के पास जाकर फंदे से लटक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने वली का शव लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती- किसानी करके परिवार का गुजर बसर करता था। पहली पत्नी के बच्चे अलग रहते हैं। 

क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि फंदे से लटककर व्यक्ति ने जान दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed