{"_id":"681e54404a47ae802704db16","slug":"father-and-son-surrendered-in-court-in-the-idol-theft-case-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133514-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मूर्ति चोरी के मामले में पिता-पुत्र ने कोर्ट में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मूर्ति चोरी के मामले में पिता-पुत्र ने कोर्ट में किया समर्पण
विज्ञापन
मिर्जापुर। दक्षिण भारत के किसी मंदिर से 400 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी के मामले में पिता-पुत्र ने शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। दोनों ने अपने बयान में अहरौरा निवासी एक व्यक्ति से मूर्ति मिलने की बात कही है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
चुनार पुलिस ने बरिगवां खरहटिया के पास से 20 अप्रैल को अष्टधातु की एक करोड़ कीमत की वेणु गोपाल की मूर्ति के साथ अभिमन्यु उर्फ मन्नू निवासी बलुआ बजाहुर थाना चुनार, नागेंद्र कुमार निवासी बलुआ बजाहुर व रविंकांत उर्फ सोनू निवासी डुलहाडौल थाना चुनार को गिरफ्तार किया था। मूर्ति दक्षिण भारत के किसी मंदिर से चोरी की गई थी। मुख्य सरगना के रूप में सुनील का नाम सामने आया था। पुलिस सुनील और उसके पिता छोटू को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देती, लेकिन सफल नहीं हुई। शुक्रवार को पिता-पुत्र ने अदालत में समर्पण कर दिया।
अपने बयान में सुनील ने बताया कि उसने अहरौरा निवासी एक व्यक्ति से मूर्ति ली थी। अब पुलिस अहरौरा निवासी व्यक्ति को मुख्य सरगना मानकर उसकी तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पिता-पुत्र ने अदालत में सरेंडर कर दिया। आरोपी सुनील ने बयान में एक व्यक्ति का नाम लिया है, जिसकी तलाश की जा रही है।