फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father and son crushed to death after tractor-trolley swerved while they were overtaking on a bike.

Mirzapur News: बाइक से ओवरटेक किया तभी चालक ने घुमा दी ट्रैक्टर ट्राॅली, पिता-पुत्र की कुचलकर मौत

Wed, 24 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Father and son crushed to death after tractor-trolley swerved while they were overtaking on a bike.
जमालपुर थाना क्षेत्र के बिक्सी-ओइनवा संपर्क मार्ग पर बियरही गांव के पास हादसे में दो की मौत के
जमालपुर थाना क्षेत्र के बिक्सी-ओइनवा संपर्क मार्ग पर बियरही गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


पुत्र को दवा दिलाकर ससुराल जाते समय हुआ हादसा
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के बिक्सी-ओइनवा संपर्क मार्ग पर बियरही गांव के पास मंगलवार की शाम को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कुचलकर बाइक सवार पिता मनीष गुप्ता (38) और पुत्र आयुष (6) की मौत हो गई। मनीष बाइक से ओवरटेक किया तभी चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को उसी समय बाएं घुमा दिया। दोनों की कुचलकर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा कर जाम समाप्त करने के लिए प्रयास करती रही।


चुनार के टेकउर निवासी मनीष अपने पुत्र आयुष को दवा दिलाने के लिए बाइक से अदलहाट थाना क्षेत्र के बिक्सी चट्टी आया हुआ था। दवा दिलाकर शाम को ससुराल जमालपुर थाना क्षेत्र केशवपुर जा रहा था। वह बियरही गांव के पास पहुंचकर आगे चल रहे मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली के बाएं से ओवरटेक किया। तभी ट्रैक्टर- ट्राॅली चालक अपनी गाड़ी को बाएं घुमा दिया। टक्कर लगने के बाद पिता-पुत्र पहिए के नीचे आ गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों और पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे परिजन ने चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मृतक की पत्नी सोनी गुप्ता रोते रोते बेसुध हो गई। मनीष मुंबई में परिवार के साथ रहकर ऑटो चलाकर पालन पोषण करता था। वह छुट्टी में घर आया था। 25 जून को वह मुंबई जाने वाला था। मनीष तीन भाई था। उसे दो पुत्र एक पुत्री है। इसमें एक पुत्र की भी हादसे में जान चली गई। परिजनों के जाम लगाने की सूचना पर सीओ चुनार मंजरी राव मौके पर पहुंची है। सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed