फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fasting against violence in Manipur, took out candle march

Mirzapur News: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ उपवास, निकाला कैंडल मार्च

Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fasting against violence in Manipur, took out candle march
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के आह्वान पर नार घाट शहीद उद्यान पार्क में शनिवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास एवं कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार मणिपुर के लोगों को न्याय नहीं दिला पा रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने भी मणिपुर की घटना की घोर निंदा करते हुए कहा केंद्र की बीजेपी सरकार से जनता उब चुकी है। अब जनता 2024 के होने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ऐसी घटनाओं की निंदा की और कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि बीजेपी सरकार देश को संभाल नहीं पा रही है। उपवास एवं कैंडल मार्च में उपस्थित पीसीसी सदस्य जफर इकबाल, आयुषी शुक्ला, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमर दुबे, मनीष दुबे, अर्चना चौबे, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शबनम अंसारी, अर्चना मिश्रा, अब्दुल वाहिद, राजेंद्र विश्वकर्मा, रियाज अहमद, विवेक सिंह, मोहसिन, राजेंद्र सिंह, अविनाश मिश्रा, रेशमा, राजन निषाद, विश्वजीत, अभिमन्यु सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed