{"_id":"61c1d1f230c09612161906ad","slug":"farmers-will-get-all-facilities-under-one-roof-mirzapur-news-vns6290999112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
विज्ञापन
सिटी ब्लॉक के खुटहां स्थित बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को विभिन्न कार्यों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जिले के सभी विकास खंडों पर बहुउद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र की स्थापना की जा रही है। फिलहाल जिले के 12 विकास खंडों में भी यह योजना शुरू हो रही है। अभी तक मात्र एक कल्याण केंद्र बन सका है।
किसान कल्याण केंद्रों पर किसानों को बीज, खाद, बीजों की सुरक्षा के लिए दवा व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इनके लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि विभाग की ओर से तैनात कर्मचारी उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। कल्याण केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में कार्य करेगा और किसानों की सहायता करेगा। प्रत्येक कल्याण केंद्र के लिए 80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे किसानों को गोष्ठी करने के लिए सभास्थल भी उपलब्ध होगा।
प्रत्येक ब्लाक में बनेगा कल्याण केंद्र
प्रत्येक ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इससे किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 12 केंद्र बनाने हैं। इनमें एक केंद्र जो कि सदर तहसील के खुटहां में बनाया जा रहा था, उसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसे हैंडओवर भी किया जा चुका है। साथ ही दो अन्य हलिया व नरायनपुर में कार्य प्रगति पर है। आधा दर्जन और केंद्रों के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। मझवां, छानबे, लालगंज, पहाड़ी, राजगढ़ व पटेहरा में किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत हो चुका है। अब किसानों को एक ही जगह पर हर प्रकार की जानकारी और सुविधाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा ये लाभ
-किसानों को जिला मुख्यालय तक खाद बीज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
- हर माह किसानों की बैठक सभागार में आयोजित की जाएगी।
- प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण के लिए सुविधा मिलेगी।
- खाद बीज, यंत्र व अन्य सामानों की खरीद के लिए पंजीकरण कराना आसान होगा।
- ब्लॉक मुख्यालय पर खाद-बीज के गोदाम से उन्हें बीज व खाद की आपूर्ति हो सकेगी।
- रबी, खरीफ व जायद की गोष्ठियों के लिए सभागार की उपलब्धता होगी।
सिटी विकास खंड के खुटहां में बना कल्याण केंद्र क्रियाशील है। यहां पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। दो अन्य निर्माणाधीन हैं, जल्द शुरू होंगे।
- पवन कुमार प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी