फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers will agitate if alternative arrangements are not given

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गयी तो किसान करेंगे आंदोलन

Mon, 31 May 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will agitate if alternative arrangements are not given
क्षेत्र में नल से जल योजना के लिए जरगो जलाशय, डोगिया और अहरौरा जलाशय से संबंधित उक्त योजना से प्रभावित किसानों को लेकर एक्शन कमेटी की बैठक हुई। रविवार को बैठक में आम सहमति के आधार पर उपरोक्त जलाशयों से 50 प्रतिशत पानी पेयजल हेतु लिया जा रहा है। खेती प्रभावित न हो, इसके लिए नरायनपुर पंप कैनाल का पानी हुसेनपुर बीयर में पहुंचाने की बात कही गई थी लेकिन अधिशासी अभियंता के पत्र में वैकल्पिक व्यवस्था का न तो जिक्र किया गया है और न ही सिंचाई विभाग के रिकॉर्ड के आंकलन रिपोर्ट की कॉपी ही उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन और अधिशासी अभियंता के बयान में विरोधाभास दिखाई देने से किसानों में भ्रम फैल रहा है। इस विरोधाभास और भ्रम को दूर करने हेतु एक्शन कमेटी ने सर्वसम्मति निर्णय लिया कि उपरोक्त विषय को जिलाधिकारी को अवगत कराया जाए और उनके द्वारा बैठक में वार्ता के अनुसार नरायनपुर पंप कैनाल के पानी को हुसैनपुर बीयर में पहुंचाने के लिए हुए निर्णय पर क्या कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई से एक्शन कमेटी को अवगत कराया जाए। बैठक में किसानों का कहना है यदि हमें वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई तो मजबूर होकर पुन: आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। बैठक में किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, सिंचाई समिति अहरौरा कमांड के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, उपाध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, राम महाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, रामनाथ सिंह, अंदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्यारेलाल मौर्या, सरदार अजीत सिंह, आदि एक्शन कमेटी के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed