{"_id":"6198f427fbecbd4e2e798be4","slug":"farmers-took-out-victory-march-on-the-beat-of-drums-mirzapur-news-vns6235536159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगाड़े की थाप पर किसानों ने निकाली विजय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगाड़े की थाप पर किसानों ने निकाली विजय यात्रा
विज्ञापन
कृषि कानून बिल वापस लेने को लेकर शनिवार की दोपहर सोनपुर में किसानों ने नगाड़े की थाप पर विजय यात्रा निकाली। क्षेत्रीय किसानों में खुशी और जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी तथा सत्र शुरू होने के बाद संसद से तीनों कृषि कानून बिल वापस लेने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसानों की विजय है।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सोनपुर इलाके के कृषि बाहुल्य क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ नगाड़ा लेकर जुलूस निकाला तथा जश्न मनाया नाचते गाते सड़कों पर चल रहे किसानों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी तथा इसे किसानों की बड़ी जीत बताते हुए विजय दिवस मनाया।
विजय यात्रा में देवी प्रसाद सिंह, जय सिंह, अभिषेक सिंह, रामकेश सिंह, आयुष सिंह, अमरनाथ प्रजापति, शिवपाल सिंह चौधरी, बुधराम सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कानून वापस लेने में पीएम ने की देरी: प्रहलाद सिंह
नरायनपुर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत सिंचाई डाक बंगला टेडुआ में हुई। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लेने पर किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह किसान ने कहा कि तीनों कृषि कानून को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने पर हम देश के सभी किसानों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह खुशी का दिन जरूर है। लेकिन प्रधानमंत्री का जो रवैया था उसको ठीक नहीं कहा जा सकता। कहा 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में मिर्जापुर से बड़ी संख्या में पहुंचकर हम आंदोलन का समर्थन करते करेंगे। अध्यक्षता शीतला प्रसाद सिंह व संचालन धर्मेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामवृक्ष व राम ललित आदि शामिल रहे।