{"_id":"6a2c589143ea972f390cc17b","slug":"farmers-say-the-canal-is-too-high-water-isnt-reaching-the-fields-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155239-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बोले : नहर ज्यादा ऊंची, खेतों में नहीं पहुंच पा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बोले : नहर ज्यादा ऊंची, खेतों में नहीं पहुंच पा रहा पानी
विज्ञापन
आयोजित जन चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी सुचारु रूप से पहुंचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को थोथा और गजरिया ग्राम सभाओं में जन चौपाल लगी।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत बाण सागर सिंचाई विभाग एवं जल संसाधन विभाग की टीम ने ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
थोथा माइनर पर आयोजित चौपाल में किसानों ने नहर की ऊंचाई अधिक होने के कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने नहर का गहरीकरण कराने, जगह-जगह गुलाबा बनवाने तथा संकरी पुलिया को चौड़ा कराने की मांग रखी। किसानों का कहना था कि वर्तमान व्यवस्था के कारण न केवल सिंचाई प्रभावित हो रही है,
विज्ञापन
बल्कि आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं। जन चौपाल में पहुंचे बाण सागर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता शशि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता किसानों को समय पर और पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है, ताकि उनका त्वरित और स्थायी समाधान कराया जा सके। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि नहर का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जहां भी तकनीकी आवश्यकता होगी, वहां नहर की पटरी को दुरुस्त कराया जाएगा।
पानी की उपलब्धता और प्रवाह बढ़ाने के लिए गुलाबों की मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार गहरीकरण के प्रस्ताव पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसानों की मांगों को विभागीय स्तर पर प्राथमिकता से लिया जाएगा ताकि सिंचाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।
अधिशासी अभियंता मेराज अहमद खान ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर तक के किसान को सिंचाई का लाभ मिले। इसके लिए विभाग लगातार नहरों की निगरानी और रखरखाव का कार्य कर रहा है। चौपालों के माध्यम से प्राप्त सुझावों को योजनाओं में शामिल कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता शशांक रंजन, राकेश मौर्य, जूनियर इंजीनियर भास्कर वर्मा, संपूर्णानंद, हेमंत यादव, सुरेंद्र मौर्य, रणजीत सिंह, मनोज यादव और पंकज पाल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।