फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers protested for not getting fertilizers, locked the committee

Mirzapur News: खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, समिति पर लगाया ताला

Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested for not getting fertilizers, locked the committee
मड़िहान। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को दोपहर में पचोखरा स्थित सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। सचिव के न मिलने पर कार्यालय में ताला लगा दिया गया। सूचना पर पहुंचे समिति के अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने किसी तरह समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि खाद के लिए चार दिन से समिति का चक्कर लगा रहे हैं। संविदाकर्मी के अलावा समिति पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है। इससे खेती पिछड़ रही है। बकाया भुगतान करने के बाद भी किसानों को न तो खाद उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही नकद दिया जा रहा है, जबकि उनकी जमीन समिति व बैंक के नाम बंधक है। उनका कहना है कि खाद के लिए काफी संख्या में किसान समिति का चक्कर प्रतिदिन काट रहे हैं। दुकानों से फुटकर में महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उनका यह आरोप भी था कि दुकानों पर निर्धारित से अधिक दर पर खाद बिक रही है। मड़िहान तहसील क्षेत्र में पचोखरा के अलावा पथरौर, जमुई, कोटवा, ददरा, बघौड़ा, कलवारी संघ आदि सभी समितियों का एक जैसा हाल है। प्रदर्शन करने वालों में अमोई गांव निवासी किसान जटाशंकर सिंह पटेल, शिवबहादुर सिंह, अमरदीप सिंह, रामआसरे, राधेश्याम, कृष्णमुरारी, पड़रिया निवासी धीरज कुमार सिंह व जयप्रकाश सिंह, सुगापाख के दयाराम सिंह, पटेहरा के पवन कुमार सिंह, बघैला निवासी जटाशंकर, गौरीशंकर आदि शामिल रहे। उधर, उप निबंधक सहकारिता विपिन सिंह का कहना था कि उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। समिति के सचिव से बात करने पर ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed