फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers protest, protest continues for the second day

किसानो का धरना, प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी

Sat, 07 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest, protest continues for the second day
अदलहाट के जादवपुर शिव मंदिर पर धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट। क्षेत्र के करहट जादवपुर स्थित शिव मंदिर पर किसानों का धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों पर जुल्म हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय ने कहा सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है। पर उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरना तबतक जारी रहेगा जबतक किसानों को न्याय नहीं मिल जाएगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का अहिंसात्मक आंदोलन तब तक चलता रहेगा। जबतक लाठी चार्ज में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती। रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की किसानों की समस्याओं से क्षेत्र व जनपद के जन प्रतिनिधियों से कोई लेना देना नहीं। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि किसान शासन-प्रशासन के जुल्म को अब सहन नहीं करेगी। संचालन झूरी सिंह ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, फणिंद्र श्रीवास्तव, राजू, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, आनंद पाल, ओमप्रकाश, छन्नू सिंह, लालता, जयराम, दयाराम, रमनिहोर, लक्ष्मण, सीताराम, उषा सिंह, शांति देवी, मंती देवी, प्रेमा देवी, राजमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed