फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers besieged the block headquarters with their animals

Mirzapur News: छुट्टा पशुओं संग किसानों ने ब्लाॅक मुख्यालय का किया घेराव

Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers besieged the block headquarters with their animals
पटेहरा। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के चलते हो रहे नुकसान से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को छुट्टा पशुओं संग पटेहरा ब्लाॅक मुख्यालय का घेराव किया। लगभग तीन दर्जन पशुओं के साथ पहुंचे किसानों को देखकर ब्लाॅक कर्मियों में खलबली मच गई। कार्यालय में बैठे बीडीओ वीर भानु सिंह ने तत्काल पशु चिकित्साधिकारी से मोबाइल फोन पर संपर्क कर पशुओं को गो आश्रय स्थल में रखवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास खंड पटेहरा के अमोई 84 के कई किसान छुट्टा पशुओं को लेकर ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे। ब्लाॅक परिसर में काफी संख्या में पशुओं को देखकर कर्मचारी तो पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन परिसर में गोवंश संग काफी संख्या में किसानों द्वारा नारेबाजी करते ही ब्लॉक कर्मचारियों के पसीने छूटने लगे। किसानों का कहना था कि खेतों में बोई फसल छुट्टा पशुओं के चलते बच नहीं रही है। तिल्ली, अरहर, मूंग, उड़द के साथ ही धान की फसल भी बर्बाद हो रही है। उनका कहना था कि पशु आश्रय स्थल ले जाने पर वहां जगह न होने की बात कर टरका दिया जाता है। उधर, छुट्टा पशुओं के साथ प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी से बात कर किसानों को समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया। प्रदर्शन में पवन सिंह, राम आसरे सिंह, जटाशंकर सिंह, आशुतोष सिंह, होरीलाल मौर्य, अमित सिंह, शिवम सिंह, संदीप सिंह, धीरज सिंह व वरुण निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed