फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers are serious in the attacks of bears

भालुओं के हमले में किसान गंभीर

Sun, 28 Feb 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers are serious in the attacks of bears
हलिया। थाना क्षेत्र के जंगल से सटे बंधवा मोहल्ले में सरसों के खेत की रखवाली करने गए किसान पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर चरवाहे हल्ला मचाते हुए जंगल में पहुंचे तो भालू भाग गए। जख्मी किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मटिहरा निवासी 50 वर्षीय राम लखन विश्वकर्मा कुशियरा गांव स्थित अपने ससुराल में रहता है। रविवार की दोपहर एक बजे घर से एक किलोमीटर दूर बंधवा क्षेत्र में सरसों के खेती की रखवाली करने गया था। उसी दौरान पास ही जंगल से तीन भालू आकर किसान के ऊपर हमला कर दिए। जिसमें किसान का मुंह, नाक व शरीर पर गंभीर चोट आई। किसान के शोर मचाने पर बगल के खेत में स्थित कुछ चरवाहे हल्ला मचाने लगे। इस पर तीनों भालू भाग गए। किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे का कहना है कि डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर भालू के हमले में घायल किसान को विभाग द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed