फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers angry due to water logging on road tracks

सड़क की पटरी पर जल भराव से किसान आक्रोशित

Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to water logging on road tracks
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चित्त विश्राम गांव के पास बरसात के बाद जल भराव से परेशान किसानों ने सड़क पर मंगलवार को धान की रोपाई कर विरोध जताया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह का आरोप है कि महीनों से वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के सड़क पटरी पर जल भराव है। बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं किया गया। आरोप है कि सड़क की पटरी पर जल भराव के चलते आए दिन राहगीरों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। मंगलवार को दर्जनों किसानों ने मौके पर पहुंचकर जल भराव वाले स्थल पर धान रोप कर अपना विरोध दर्ज कराया है। किसान नेताओं ने मांग किया कि समस्याओं को गंभीरता से लेकर अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। नाराजगी जताने वालों में वीरेंद्र सिंह राजू, जय सिंह पटेल, सोमारू शर्मा, संतोष मौर्य, बबलू, मुन्ना मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरायनपुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास त्रिमोहानी सिकिया से बंद रेलवे फाटक नरायनपुर तक मार्ग पर जल भराव से आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इससे नाराज बाजार के लोगों ने मंगलवार को नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि दो दिन के अंदर ध्वस्त मार्ग की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो चक्काजाम किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में माता प्रसाद सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य ममता पटेल, प्रधान लालचंद सोनकर, अभय तिवारी, मनमोहन विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, मनोज साहनी, मंसूर आलम, राजा केशरी, देवी साव, राकेश विश्वकर्मा, जुमराती आलम अदि तमाम लोग उपस्थित रहेद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना। छानबे विकास संघर्ष समिति की बैठक सिहावल स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को हुई। बैठक में क्षेत्र में खराब सड़कों पर चिंता जताई गयी। इस दौरान पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यदि 23 अगस्त तक सड़को की दशा न सुधरी तो धरना-प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। बैठक में जैनेंद्र सिंह, शहनवाज खान, पार्थ सिंह, रमाकांत, कौशलेशचंद्र तिवारी, विजय शंकर पांडेय, राम सिंह, सुभाष, भोलेनाथ बिंद, लालमणि मौर्या आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर रविशंकर तिवारी, द्वारिकानाथ, संग्राम बिंद, महेंद्र कुमार, जोखन राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed