फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer Registry: Chunar Tehsil is ahead, Lalganj is lagging behind

फार्मर रजिस्ट्री: चुनार तहसील सबसे आगे, लालगंज फिसड्डी

Tue, 13 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer Registry: Chunar Tehsil is ahead, Lalganj is lagging behind
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में चुनार तहसील 51.57 फीसदी किसानों का पंजीकरण कर सबसे आगे है। लालगंज तहसील की प्रगति खराब है। तहसील चुनार में 119082, मिर्जापुर में 15375, मड़िहान में 46438 व लालगंज में 64097 को मिलाकर जिले भर में कुल 382792 किसान हैं। इनमें आठ मई तक कुल 190935 किसानों का अबतक पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री में ब्लाकवार किसानों के पंजीकरण पर गौर करें तो विकास खंड सीखड़ में 101 गांवों को मिलाकर 15717 किसानों में से 8284 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 52.71 प्रतिशत है। नरायनपुर में 213 गांवों को मिलाकर 40540 किसानों में से 20482 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 50.52 प्रतिशत है। जमालपुर में 225 गांवों को मिलाकर 41338 किसान हैं, जिनमें 21947 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। यह 52.33 प्रतिशत है।
विज्ञापन

मझवां में 55 गांवों को मिलाकर कुल 22206 किसान है, जिनमें से 11692 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई है। यह 52.65 प्रतिशत है। पहाड़ी में 126 गांवों को मिलाकर कुल 25313 किसान हैं, जिनमें से 13566 किसानों का पंजीकरण किया गया है। यह 53.58 प्रतिशत है। सिटी में 180 गांवों को मिलाकर 39669 किसानों में से 21402 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 53.96 प्रतिशत है। कोन में 85 गांवों को मिलाकर कुल 17670 किसानों में से 8536 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई है। यह 48.31 प्रतिशत है। छानबे में 248 गांवों को मिलाकर कुल 48668 किसान हैं, जिनमें से 19534 किसानों का पंजीकरण हुआ है। यह सबसे कम 39.89 प्रतिशत है। मड़िहान में 140 गांवों को मिलाकर कुल 27140 किसानों में से 14074 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 51.86 प्रतिशत है। राजगढ़ के 161 गांवों में कुल 39313 किसानों में से 19706 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 49.62 प्रतिशत है। लालगंज में 210 गांवों में 25157 किसानों में से 13111 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 52.12 प्रतिशत है। इसी तरह विकास खंड हलिया के 212 गांवों के 38192 किसानों मेंं से 17119 किसानों का पंजीकरण किया गया है, जो 44.82 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की अगली पीएम सम्मान निधि रोक दी जाएगी। साथ ही अन्य सुविधाएं बंद हो जाएंगी। किसान किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने संबंधित गांव के पंचायत सहायक अथवा सीएससी से संपर्क कर अविलंब पंजीकरण कराएं। - विकेश कुमार कुमार सिंह पटेल, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed