फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer registry camps will be organized in 150 revenue villages

Mirzapur News: 150 राजस्व गांवों में लगेंगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर

Mon, 02 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry camps will be organized in 150 revenue villages
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों को किश्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है। इसके लिए सोमवार को 150 राजस्व गांवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसान व उसके पिता के नाम के अलावा स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सह खातेदार होने की स्थिति में किसान का अंश, मोबाइल फोन नंबर, आधार संख्या, ई केवाईसी के विवरण दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिटी ब्लाॅक के राजस्व गांव दुनैया पांडेय, रायपुर पोख्ता, कंतित, बरौधा बाहर, बरकछा कला, करनपुर, अघवार, पचेर दुबे, लोहदी कला, अहमलपुर, सादी बनकट, सेमरा बेलौहा, मिश्र लहौली, शाहपुर चौसा, बिसुंदरपुर, टांड़, हरिहरपुर, महेवा, पड़रा हनुमान, सारीपुर, देवखरा, भटेवरा, अरगजा पांडेपुर, संडवा, नेवढि़या घाट, देवरी, भवानीपुर व दिलमन देवरिया में फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर लगाए जाएंगे। नरायनपुर ब्लाॅक के बरेवां, बगही, बांग्ला, असलतपुर, बरेव, अगापुर, जयकांडवा, असरफाबाद, भुरकुरा, बालीपुर, बैकुंठपुर, अगरसंड, हरिया, बघेड़ी, बेला, अहमदपुर, बरबकपुर, दुगरी, बाराडीह, अघबार, चंदा सूरज, चांदपुर में शिविर लगाए जाएंगे। सीखड़ ब्लॉक के राजस्व गांव बसारतपुर, आराजी लाइन सुल्तानपुर, धनैता, पाहो, पसियाही तथा जमालपुर ब्लॉक में चंद्रताली, धारा, भाईपुर खुर्द, कैमा रसूलपुर, दोहरी, देवलासपुर, कशीहार, मुरहुआ, महमूदपुर, रोशनहर, महुली, छातो, धुरिया, हाजीपुर, पसही में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजगढ़ ब्लाॅक के बहेरवा, शिवपुर, चौकिया, रामपुर सक्तेशगढ़ तथा लालगंज ब्लॉक के राजस्व गांव बधौना, लालगंज, रानीबारी, पटेहरा पांडे, जयंती पट्टी, उसका, चेक सिमरी नंबर 1, कनौही राज, नवागांव, पूरा ठाकुर राम, खोमर मैना, कटाई, रुझाही, समोगरा, बरडिहां में शिविर लगाए जाएंगे।। हलिया ब्लॉक के बरगड़ा, चंद्रगढ़, सोठिया खुर्द, औरा, चक सुल्तानी नंबर एक, बेलाही, कोठी खुर्द, घोपापुर, सूरजगढ़, झगरहा, खुटहां, पंडितपुर खुर्द, हथियाबांध, दीवानपुर, चतुर्भुज तथा मड़िहान के मुस्कीरा, अघिया, सीकाटही, चालहा, देवरीराजा, बाभनी थपनवा, तालर, बरौहा, रेक्शा खुर्द, इमलिया 84, नदीहर, गंगापुर, करौंदा व गोपालपुर में भी शिविर लगाए जाएंगे। मझवां ब्लाॅक के भैंसा, केवटावीर, मितई, आनंतपुर, आही, सरांव तथा पहाड़ी ब्लाॅक के सूर्यवार, सुखनई, नेवढि़या, पड़ेरी, बाबू पट्टी, भिटी, बेला, चपगहना, भरपुरा, पड़री, गहिरा, कपसौर, उखदंड, थान सिंह का पूरा, मदनपुर, देवाही, परसिया डगमगपुर, शिवमऊ, सुखनई, परसिया, सिंधोरा, बेलवन, गोपालपुर, महुआरी, चांदलेवा कला आदि राजस्व गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed