फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer dies due to lightning three lost their lives in accidents in mirzapur seven people injured

Mirzapur News: बिजली गिरने से किसान की मौत, हादसों में तीन ने गंवाई जान, सात लोग घायल; जानें पूरा मामला

Mon, 01 Sep 2025 09:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 09:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विभिन्न हादसों में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
Farmer dies due to lightning three lost their lives in accidents in mirzapur seven people injured
सड़क हादसे में पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के बंजारी कला गांव में सोमवार की देर शाम बिजली गिरने से राम सजीवन विश्वकर्मा की मौत हो गई और छोटेलाल झुलस गए। हथेड़ा गांव में बिजली गिरने से किशोरी जीनस झुलस गई।

विज्ञापन


बंजारी कला गांव निवासी राम सजीवन विश्वकर्मा उर्फ छोटकू (57) खेत में काम कर रहे थे। उनके साथ गांव के ही छोटेलाल (52) थे। इस दौरान बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर राम सजीवन विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छोटेलाल को पीएचसी हलिया में भर्ती कराया गया है। हथेड़ा गांव निवासी शकील की पुत्री जीनस (13) घर के बाहर बूंदाबांदी के बीच कुछ काम कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को सूचना देते हुए परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की बात की। मृतक राम सजीवन को तीन पुत्री व एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दो गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। दो लोग झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत
देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास रविवार की देर शाम घर लौटते समय बाइक से गिरकर पान कुमारी सरोज घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उनको ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदा कला गांव निवासी पान कुमारी सरोज (48) रविवार को जीजा रामदास सरोज निवासी ड्रमंडगंज के साथ बाइक से पड़री थाना क्षेत्र में आयोजित शिव चर्चा में भाग लेने गई थी। शिव चर्चा समाप्त होने पर वह बाइक से जीजा के साथ देर शाम घर लौट रहीं थीं। बाइक समोगरा गांव के पास पहुंची तो ब्रेकर पर पान कुमारी उछलकर गिर गई। ब्रेकर से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री है। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि बाइक से गिरने के बाद चोट लगने से महिला की मौत हो गई।

मृतक का दो दिन के बाद शव पहुंचा घर
हलिया के अहुगी कलां गांव के ऋषिराज कोल की शनिवार को बंगलूरु के एक रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई थी। सोमवार को युवक का शव घर पहुंचा। 10 दिन पहले ऋषिराज कोल रोजगार की तलाश में साथियों संग कमाने गया था। तबियत खराब होने पर 30 अगस्त को स्टेशन से ट्रेन पकड़ के लिए घर आने वाला था। ट्रेन छूट गई। वह वहीं रुक गया। देर रात मौत हो गई। सोमवार को शव हवाई जहाज से वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। जहां से एंबुलेंस के जरिए गांव पहुंचा। मां राजवंती व पिता रामसागर पुत्र के शव को देखकर बेसुध हो गए।

आमने-सामने ट्रैक्टर और कार टकराई, दो घायल
अहरौरा। अहिरूपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर अहरौरा से पटिहटा जा रहे कार सवार को सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सूरज जायसवाल (30) निवासी पटिहटा और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एक निजी चिकित्सालय में इलाज के बाद भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

पहाड़ों पर ब्लास्टिंग के लिए किए जाने वाले होल से जुड़ा कंप्रेसर लेकर जमुई की ओर से अहरौरा जा रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते सोनपुर से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क से वाहन किनारे करवाकर आवागमन शुरू करा दिया गया।

प्याज लदे ट्रक ने केला लदे डीसीएम में पीछे से मारी टक्कर
ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास सोमवार की देर शाम साढ़े चार बजे ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर प्याज लदे ट्रक ने आगे चल रहे केला लदे डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक चालक चंद्रकांत मिश्र (28) निवासी मढ़ा थाना हनुमना जिला मऊगंज मध्यप्रदेश घायल हो गया। डीसीएम चालक हल्दू कोल (32) व खलासी पप्पू कोल 21 को हल्की चोट आई है।

मध्यप्रदेश के रीवा से प्याज लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान से दो सौ मीटर पहले पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक बुरहानपुर से केला लादकर वाराणसी जा रहे डीसीएम में पीछे से टकरा गया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने प्याज लदे ट्रक के केबिन में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दोनों वाहनों के पलटने से नेशनल हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी में दो घंटे तक एक लेन से आवागमन बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed