फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   farmer dies due to lightning fall in mirzapur

मिर्जापुरः आकाशीय बिजली ने ली किसान की जान, दो महिलाएं भी झुलसीं

Mon, 06 Jul 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
farmer dies due to lightning fall in mirzapur
हलिया। थाना क्षेत्र के नौगवां सरदारपुर गांव में खेत पर धान रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बसकुड़िया गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई महिला भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। उसे उपचार के लिए पीएचसी हलिया ले जाया गया। वहीं कंचनपुर हड़ौरा गांव में भी बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौगवां सरदारपुर निवासी 30 वर्षीय घनश्याम उर्फ छोटेलाल मौर्य घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत के पास मेड़ पर खड़े होकर धान की रोपाई के लिए खेत की तैयार करा रहा था। भतीजा अनुराग ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। वहां पर 10 से 12 श्रमिक भी धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। आकाशीय बिजली युवक के ऊपर गिर गई। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। श्रमिक बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे परिजन उसे पीएचसी लेकर गए। वहां भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में के लिए भेज दिया। मृतक युवक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष का पुत्र है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। पिता खेती किसानी कर घर का जीविकोपार्जन करते थे। क्षेत्र के बसकुड़िया गांव निवासी 30 वर्षीय उषा देवी पत्नी श्यामसुंदर मौर्य घर के पास स्थित हैंडपंप पर सोमवार की दोपहर पानी भरने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक गरज चमक के साथ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचेत हो गई। परिजन उपचार के लिए पीएचसी हलिया में लेकर आए। जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने उपचार किया। इसके अलावा मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर हड़ौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलस गई। क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय आशा पत्नी नरेश सोमवार की दोपहर अपने खेत से वापस घर लौट रही थी। वह अपने घर के सामने पहुंची थी कि आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। परिजन घायल महिला को इलाज उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी ले जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed