फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer died due to lightning near Ahraura reservoir

Mirzapur News: बिजली गिरने से किसान की मौत

Sat, 22 Apr 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to lightning near Ahraura reservoir
अहरौरा। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा जलाशय के पास शुक्रवार की रात को बारिश के दौरान गरज चमक के बाद बिजली गिरने से एक किसान उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। किसान जलाशय के पास खेतों में खरबूजा की रखवाली कर रहा था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार की शाम को राजगढ़ के निकरिका और अदलहाट के मदनपुरा गांव में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों ने जान गवाई थी। 24 घंटे के अंदर तीन लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पट्टी कला निवासी कैलाश चौहान (50) अहरौरा जलाशय के पास स्थित खेतों में खरबूजे की खेती करते थे। शुक्रवार की रात को वह खेतों की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार की देर शाम से ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो रही थी। कैलाश अपने खेतों पर खरबूजे की रखवाली कर रहे थे। देर रात 11 बजे अचानक बिजली गिरने से वह चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चारपाई पर लिटा कर किसी तरह उनको बाहर निकाला। तब तक झुलसे किसान कैलाश की मौत हो गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर ने कहा कि बिजली के चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed