फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer died due to lightning in mirzapur up

यूपी: फसलों की रखवाली करने गए किसान के ऊपर गिरी बिजली, मौके पर मौत

Thu, 20 May 2021 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 May 2021 01:28 PM IST
सार

किसान खेत पर रखवाली के लिए गया था। रात में बारिश होने लगी। इसी दौरान किसान के ऊपर बिजली गिर गई।

विज्ञापन
Farmer died due to lightning in mirzapur up
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान घर से एक किमी दूर पाही पर फसलों की रखवाली करने के लिए रात में गया था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया गांव के बसकुडिया मजरा का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किसान भोदल(60) बुधवार को अपने घर से एक किलोमीटर दूर खेत की रखवाली करने के लिए पाही पर सो रहा था। इसी दौरान किसी काम से बाहर निकला और तभी अचानक गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश के साथ उसके ऊपर बिजली गिर गई।
विज्ञापन


इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। अगल-बगल में मौजूद अन्य लोग बुजुर्ग किसान को उपचार के लिए घर में लेकर गए लेकिन अधेड़ की मौत हो गई। किसान के चार पुत्र हैं। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed