{"_id":"689ceda38a0b74ff1f0010b9","slug":"farmer-and-student-died-due-to-drowning-in-river-and-pit-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-138320-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नदी और गड्ढे में डूबने से किसान और छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नदी और गड्ढे में डूबने से किसान और छात्र की मौत
विज्ञापन
हलिया /मड़िहान। हलिया के सेवटी नदी में मंगलवार की दोपहर भैंस चराने गए किसान की नदी डूबने से मौत हो गई। बुधवार को उसका शव बरामद हुआ। मड़िहान के परसौना गांव में मंगलवार की दोपहर एक छात्र गड्ढे में डूब गया था। जिसका शव देर रात बरामद हुआ।
हलिया के दुर्जनीपुर गांव निवासी किसान विधि नारायण (65) मंगलवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव स्थित सेवटी नदी के किनारे गये थे। भैंस चराने के दौरान किसान का पैर सेवटी नदी में फिसल गया। पानी के तेज बहाव में डूबने से किसान की मौत हो गई। परिजन व ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन किए लेकिन किसान का पता नहीं चला। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब किसान का शव सेवटी नदी के झाड़ियों में फंसा मिला। मृतक खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि भैंस चराने के दौरान किसान की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
उधर, मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना निवासी अनमोल धरकार (10) लुरकुटिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। अनमोल मंगलवार की सुबह स्कूल गया था। उसके माता-पिता मजूदरी करने गए थे। शाम को घर लौटे तो अनमोल का स्कूल बैग घर में था पर अनमोल नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। आशंका वश घर और स्कूल के रास्ते में एक गड्ढे में खोजबीन करने पर रात को 11 बजे अनमोल का शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि गड्ढे में डूबकर बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
डूबे किशोर का शव एक किमी दूर बरामद
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी भटेवरा में बने चेक डैम में मंगलवार को स्नान करते समय डूबे किशोर का शव बुधवार की सुबह सात बजे एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लल्ला घाट ग्रीन लैंड कॉलोनी निवासी उत्कर्ष मौर्या (15) अपने साथी दीपक, शौर्य, प्रीतम, आयुष के साथ मंगलवार की दोपहर में भटेवरा विजयपुर मार्ग से छोटी महरानी डेरवा पहुंचा। कर्णावती नदी भटेवरा में बने चेक डैम में उत्कर्ष, दीपक व शौर्य छलांग लगाकर नहाने लगे। नहाते समय तीनों डूबने लगे। वहां मछली के लिए लगी जाल को पकड़ाकर दीपक व शौर्य को तो बचा लिया गया लेकिन उत्कर्ष लापता हो गया। बुधवार की सुबह घटना स्थल से एक किमी दूर उत्कर्ष का शव बरामद हुआ। उत्कर्ष कक्षा नौ का छात्र था।