फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer and shopkeeper killed by train

ट्रेन से कटकर किसान और दुकानदार की मौत

Sun, 08 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer and shopkeeper killed by train
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की देर रात दुकान से घर लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से दुकानदार की कटकर मौत हो गई। रविवार की सुबह विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के महरौड़ा गांव के रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासी सुरेश प्रसाद शर्मा (55) की रोडवेज के पास सैलून की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की रात को दुकान बंद करके पैदल घर की ओर जा रहा था। वह संगमोहाल के पास पहुंचा था कि ओपरब्रिज के नीचे मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। छानबीन कर पुलिस ने देर रात परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिगना, विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के महड़ौरा गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्र (45) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसके अलावा वह विंध्याचल में दर्शनार्थियों को दर्शन-पूजन कराने का भी कार्य करते थे। रविवार की सुबह नौ बजे वह छनवर की ओर किसी काम से निकले थे। रास्ते में महड़ौरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। तीनों सभी अलग-अलग रहते है। मृतक को एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed