फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fancy lights will be installed from Jargo River to Lal Darwaza and from Ganga River to Fountain Tiraha.

Mirzapur News: जरगो नदी से लाल दरवाजा व गंगा नदी से फव्वारा तिराहे तक लगेंगी फैंसी लाइटें

Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fancy lights will be installed from Jargo River to Lal Darwaza and from Ganga River to Fountain Tiraha.
चुनार। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में नगर के विकास कार्यों, पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

लालदरवाजा वार्ड के सभासद गौतम बाबू जायसवाल ने सुंदरीकरण योजना के तहत जरगो नदी पुल से लाल दरवाजा, गंगा नदी से फव्वारा तिराहे तक फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा।
चर्चा के बाद बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक में सभासदों ने सफाईकर्मियों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खराब स्ट्रीट लाइटों और अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर में प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की योजना पूरी होने तक चिह्नित स्थानों पर नए हैंडपंप लगाए जाएं। ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने विकास कार्यों की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि बोर्ड की सर्वसम्मति से आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता की सेवा के नवीनीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में सभासद सुनील यादव, किशन मोदनवाल, अजय पाल, करतार सिंह, ब्रम्हानंद कुशवाहा, रानी सेठ, सरोज देवी, सफाई निरीक्षक लालमणि यादव, कर निरीक्षक राम भुवन, शैलेश यादव समेत कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed