{"_id":"63f7c014987e3e33d90536d6","slug":"family-angry-over-negligence-in-finding-drowned-student-jammed-mirzapur-news-vns699880327-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डूबे छात्र को खोजने में लापरवाही पर परिजन नाराज, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डूबे छात्र को खोजने में लापरवाही पर परिजन नाराज, लगाया जाम
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर स्नान के दौरान डूबे दो युवकों में से एक को बचाने के बाद दूसरे की तलाश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह परिजन प्रशासन पर डूबे छात्र को खोजने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भटौली पुल पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। जाम लगा रहे लोगों को पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की और नहीं मानने पर बलपूर्वक हटा दिया। इस बीच पुलिस और परिजनों में नोकझोंक भी हुई।
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पनईपुर निवासी उमेश मौर्या (23) पुत्र राजिंदर मौर्या औरअग्नेय उर्फ आकाश पाल (22) पुत्र अवधेश पाल अपने मित्र को परीक्षा दिलवाने के लिए भदोही के महाराजगंज बनवारीपुर स्थित आद्या प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज में बुुधवार को सुबह गए थे। दोनों साथी नितिन शर्मा को कॉलेज में छोड़कर बरैनी भटौली पुल के नीचे स्नान करने पहुंच गए।
स्नान करते समय आकाश पाल गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने उमेश मौर्या गए तो वे भी डूबने लगे। कुछ दूरी पर मछली मार रहेे बरैनी गांव के मछुआरों ने दोनों को डूबते देख गंगा में छलांग लगाई। मछुआरों ने उमेश मौर्या को तो बचा लिया, लेकिन उसके साथी को नहीं बचा पाए। इस बीच बृहस्पतिवार को खोजबीन के दौरान परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए भटौली पुल मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने पहले समझाकर हटाने की कोशिश की और नहीं मानने पर पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ दिया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।