{"_id":"6496d4a5d33d92470101e366","slug":"fake-income-tax-officials-caught-in-mirzapur-they-were-recovering-money-from-traders-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मिर्जापुर में पकड़े गए फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी, व्यापारियों से कर रहे थे पैसों की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिर्जापुर में पकड़े गए फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी, व्यापारियों से कर रहे थे पैसों की वसूली
Sat, 24 Jun 2023 05:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:04 PM IST
सार
मिर्जापुर के शुक्लहा मोहल्ले में शनिवार दोपहर फर्जी आयकर अधिकारी बन कर व्यापारियों से वसूली करने वाले चार लोगों को पकड़ा गया। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शानिवार को स्थानीय लोगों ने चार फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों को पकड़ा है। आरोप है कि ये चारों शुक्लहा मोहल्ले में व्यापारियों को डर दिखाकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारियों ने चारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चारों पुलिसकर्मी हैं। इसमें एक दरोगा, दो सिपाही और एक चालक के पद पर तैनात है। चारों की वाराणसी जिले में तैनाती है। फिलहाल जिले की पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस पूछताछ के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल का टेंट से टेस्ट टीम तक का सफर, खुशी से फूले नहीं समा रहे यूपी के इस जिले के लोग
विज्ञापन