{"_id":"6af619650190e462c90bf850","slug":"eye-surgeries-have-yet-to-begin-even-after-six-months-the-machines-are-gathering-dust-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164834-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ आंखों का ऑपरेशन, धूल फांक रहीं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ आंखों का ऑपरेशन, धूल फांक रहीं मशीनें
विज्ञापन
भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में धूल फांक रही मशीने। स्रोत- संवाद
- फोटो : ARchive
सिविल लाइन स्थित 50 बेड के भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में छह माह बाद भी आंखों का ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। मई में ही ऑपरेशन शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ। ऑपरेशन थिएटर में मशीनें धूल फांक रही हैं। डॉक्टर की तैनाती के बाद भी ओटी चालू नहीं हो सका है। वहीं, मेडिकल कॉलेज का नेत्र विभाग मंडलीय अस्पताल लौटने के बाद वहां ऑपरेशन थिएटर शुरू हो चुका है।
करीब डेढ़ वर्ष पहले 17 करोड़ रुपये की लागत से भैरो प्रसाद जायसवाल नेत्र चिकित्सालय का निर्माण कराया गया था। अस्पताल को सीएमओ कार्यालय को हैंडओवर किया गया था। बाद में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मंडलीय अस्पताल से नेत्र, मानसिक, ईएनटी और चर्म रोग विभाग यहां संचालित करना शुरू कर दिया। इसे लेकर सीएमओ और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के बीच तनातनी बनी रही।
इसी बीच शासन ने भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में 50 बेड का अस्पताल संचालित करने के लिए एक वर्ष पहले सात करोड़ रुपये जारी किए। सीएमओ कार्यालय की ओर से उपकरणों और अन्य सामान की खरीदारी कर अस्पताल भेजी गई। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रशासन विभागों को यहां से हटाने के लिए तैयार नहीं था। जिलाधिकारी के निर्देश पर चारों विभाग वापस मंडलीय अस्पताल भेज दिए गए। वहां नया ऑपरेशन थिएटर बनाकर आंखों के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए, लेकिन भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में मशीनें उपलब्ध होने के बाद भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के विभागों के लौटने के बाद सीएमओ ने एक माह में ऑपरेशन थिएटर चालू करने का दावा किया था। छह माह बीतने के बाद भी यह दावा पूरा नहीं हुआ है। मशीनें ओटी के कमरे में धूल फांक रही हैं।
ठंड में बढ़ जाते हैं आंखों के ऑपरेशन के मरीज
मिर्जापुर। गर्मी के मुकाबले ठंड के मौसम में आंखों के ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। मंडलीय अस्पताल में अक्तूबर में 20 ऑपरेशन किए गए। नवंबर और दिसंबर में प्रतिदिन पांच से 10 ऑपरेशन होने की संभावना है। इसके बावजूद सीएमओ कार्यालय के अधीन भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में सात करोड़ रुपये से उपकरणों की खरीदारी और डॉक्टर की तैनाती के बाद भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो सके हैं। भैरो प्रसाद जायसवाल ने नेत्र चिकित्सालय के लिए ही जमीन दान की थी। यहां नेत्र रोगों के उपचार के लिए समर्पित अस्पताल बनना था।
वर्जन
डॉक्टर की तैनाती हो गई है। कुछ पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होनी है। मशीनें उपलब्ध हैं। उन्हें इंस्टॉल कर ऑपरेशन थिएटर शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। अगले माह ऑपरेशन थिएटर शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. मुकेश कुमार, प्रभारी सीएमओ।