फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Extensive tourism potential in the Chunar region: Rajesh

चुनार क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं : राजेश

Sat, 08 Nov 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Extensive tourism potential in the Chunar region: Rajesh
चुनार दुर्ग का निरीक्षण करते महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार। ,संवाद
चुनार। महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार ने शुक्रवार को चुनार दुर्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने दुर्ग में स्थित योगीराज भृतहरि नाथ की समाधि, रानी सोनवा का मंडप, डाक बंगला, वारेन हेस्टिंग्स का बंग्ला देखा। उन्होंने कहा कि चुनार क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के सूर्यगढ़ कलेक्शन चुनार फोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से इस किले को पीपीपी मॉडल पर हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। महानिदेशक ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद विदेशी पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एमआरएस ग्रुप के जीएम प्रीतम सिंह व लक्ष्यद्वीप सिंह ने बताया कि बालूघाट की ओर गंगा छोर पर मुख्य द्वार खोलने की योजना है। इससे सोनवा मंडप और अन्य ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने में पर्यटकों को आसानी होगी। डाकबंगला को रेस्टोरेंट तथा दक्षिणी हिस्से को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार कल्पना, पर्यटन अधिकारी वाराणसी नवीन कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed