{"_id":"6ae6560cdcc84306f10bf533","slug":"expressed-inability-to-take-on-the-responsibility-for-fertilizer-distribution-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164207-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खाद वितरण की जिम्मेदारी लेने से जताई असमर्थता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खाद वितरण की जिम्मेदारी लेने से जताई असमर्थता
विज्ञापन
बीडिओ को पत्रक सौंपते सिटी ब्लाक के सचिव, संवाद
-विभागीय कार्यों का हवाला देकर बीडीओ को सौंपा सामूहिक पत्र
सिटी। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के बीच समितियों पर खाद वितरण सहित अन्य कार्यों की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे जाने का मामला सामने आया है। इस व्यवस्था पर सिटी ब्लॉक के ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने असमर्थता जताई है। उन्होंने 31 अक्तूबर को बीडीओ को सामूहिक पत्र सौंपकर विभागीय कार्यों का हवाला देते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त रखने की मांग की है।
अधिकारियों ने पत्र में कहा है कि 28 अक्तूबर को जारी पत्र के क्रम में सहकारी समितियों पर खाद वितरण आदि कार्यों के संपादन के लिए ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जबकि उनके पास पहले से ही विभागीय कार्यों के साथ अन्य विभागों की जिम्मेदारियां भी है। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने होते हैं। ऐसे में साधन सहकारी समितियों के कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाना संभव नहीं है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि साधन सहकारी समिति के सचिव और ग्राम पंचायत सचिव के कार्यों में भिन्नता है। खाद की बिक्री में धनराशि के लेनदेन और स्टॉक आदि का हिसाब रखना पड़ता है। यह कार्य संबंधित विभागीय सचिव ही बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इस मौके पर श्यामधर तिवारी, उमाकांत प्रसाद, प्रभात शुक्ला, दिनेश कुमार, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।