फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Expressed displeasure over the slow progress of tax collection, instructed to bring reforms

कर वसूली की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, सुधार लाने का दिया निर्देश

Tue, 10 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the slow progress of tax collection, instructed to bring reforms
अहरौरा। कर वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताने के बाद एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल ने पालिका कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव, प्रबंधन तथा सफाई का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पालिका कर्मियों से एमआरएफ सेंटर तथा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के भरोसे चल रहे पालिका कार्यालय में कामकाज को सुचारु कर करों की वसूली में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही निरीक्षण के बाद 70 लाख रुपये की लागत से बने कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ सेंटर) तथा 36 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की गुणवत्ता तथा निर्माण सामग्रियों के अप मिश्रण की जांच की। मानक के अनुरूप गुणवत्ता परक कार्य कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह को निर्देश दिए। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा। जांच के दौरान मौके पर मौजूद पालिका कर्मियों को चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर हाल में गुणवत्ता परक कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed