{"_id":"63334bcddcb7f6046032c84d","slug":"expressed-displeasure-over-making-only-one-platform-at-the-funeral-site-mirzapur-news-vns6764581138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल पर मात्र एक चबूतरा बनाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि स्थल पर मात्र एक चबूतरा बनाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विकास खंड के बरडीहा कलां ग्रामपंचायत के पंचायत भवन व निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का मंगलवार को उपनिदेशक पंचायतीराज राम जियावन ने औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दियर। 24 लाख रुपये आहरण के बाद भी अंत्येष्टि स्थल का कार्य अधूरा है। प्लास्टर का कार्य नहीं हुआ है। शौचालय में गड्ढे का ढक्कन नहीं लगाया गया है। उपनिदेशक सबसे पहले पंचायत भवन पर पहुंचे। जहां पंचायत सहायक इन्दु शेखर को कार्य करते हुए पाया।
उपनिदेशक ने पंचायत सहायक से ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उपनिदेशक ने पंचायत भवन में बाउंड्रीवॉल नहीं बनाए जाने पर ग्राम प्रधान पन्ना लाल से पूछा तो उन्होंने बताया कि भूमि विवादित होने के चलते बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं कराया जा सका है। ग्राम सचिव बाल कृष्ण से राशन कार्ड धारकों, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उपनिदेशक ने ग्राम पंचायत में बन रहे अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। जहां शवदाह गृह में शव जलाने के लिए एक ही चबूतरा बनाए जाने पर एतराज जताया। एक और चबूतरे का निर्माण और अंत्येष्टि स्थल के भीतर इंटरलाकिंग करवाए जाने के लिए ग्राम सचिव बालकृष्ण को निर्देशित किया। इसके बाद नौगवा गांव पहुंचकर विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने एक पखवारे में गुणवत्तापूर्ण ढंग से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत अरूण कुमार मिश्र को निर्देश दिया। इस दौरान जिला स्वच्छता कोआर्डिनेटर विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत अरूण कुमार मिश्र, एडीओ समाज कल्याण रणजीत, जेई एम आई विजय कुमार, ग्राम प्रधान पन्ना लाल आदि मौजूद रहे।