फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explored the possibilities of constructing Vishwanathpuri-New Dagmagpur card line

Mirzapur News: विश्वनाथपुरी-न्यू डगमगपुर कार्ड लाइन निर्माण की संभावनाएं परखीं

Thu, 14 May 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Explored the possibilities of constructing Vishwanathpuri-New Dagmagpur card line
- डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, बोले- मालगाड़ियों के परिचालन में आएगी तेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने बुधवार को विश्वनाथपुरी स्टेशन से डीएफसीसी के न्यू डगमगपुर स्टेशन तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित कार्ड लाइन निर्माण कार्य की संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआरएम ने बताया कि कार्ड लाइन बनने से ब्रांच लाइन पर सोनभद्र जाने वाली मालगाड़ियों को ट्रैक इंटरचेंज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मालगाड़ियों का परिचालन अधिक सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पिरल्लीपुर स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे पुल का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां कंक्रीट बॉक्स पुल के निर्माण की योजना तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद निरीक्षण यान से रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा। नए फुट ओवरब्रिज की प्रगति की जानकारी लेते हुए डीआरएम ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिवम शर्मा, डिप्टी सीई ब्रिजलाइन आईपीएस यादव, सहायक मंडल अभियंता संजय चौधरी और स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed