फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Exploitation of gall traders is not tolerated

गल्ला व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नही

Wed, 28 Jul 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of gall traders is not tolerated
मिर्जापुर। नगर के रतनगंज मोहल्ले में मंगलवार को आयोजित गल्ला व्यापारी संघ की बैठक में सरकारी स्तर पर किए जा रहे शोषण की निन्दा की गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगर व्यापारियों का किसी ने शोषण किया तो इसका विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने बैठक के दौरान कहा कि गल्ला का स्टाक चेक करने के नाम पर उन्हें बार-बार ऑफिस बुलाया जाता है। जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता है । बताया कि 500 टन तक गल्ला रखने की स्वीकृति है। इसके बावजूद स्टॉक चेक करने के नाम पर केवल आफिस का चक्कर लगाने के लिए विवश किया जाता है। जिले में इतना बड़ा किसी व्यापारी का गोदाम नहीं है कि वह इतनी भारी संख्या में अन्न का भंडारण कर सके। इसके बावजूद स्टॉक चेक करने के नाम पर शोषण करना व्यापारियों को प्रताड़ित करने की श्रेणी में आता है। बैठक में कैलाश जायसवाल, विपिन अग्रहरि, पप्पू साहू, सुरेन्द्र साहू, ओमजी ऊमर, हर्षित अग्रहरि,दीपु गुप्ता, राहुल साहू, भा.ज.पा. जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर साहू जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जायसवाल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज दमकल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed