फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from five officers for not coming to the meeting

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने पर पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 28 Jun 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from five officers for not coming to the meeting
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक कर जिला घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के संबंध में मांगा गया डाटा दो दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बैठक में नहीं आने पर उन्होंने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला होम्याेपैथिक अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और डूडा के परियोजना अधिकारी स्पष्टीकरण भी मांग लिया।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने विभाग से संबंधित डाटा उपलब्ध कराने के साथ ही उसके संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जिला घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से संबंधित मांगी गई रिपोर्ट दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विवरण उप निदेशक अर्थ एवं संख्या को उपलब्ध कराएंगे और उप निदेशक अर्थ एवं संख्या उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों और सीडीओ को उपलब्ध कराए गए डाटा की अपने स्तर से फिर से समीक्षा करने को कहा। साथ ही जिन विभागों की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, उनकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कृषि, पशुपालन, खनन, विनिर्माण, विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, व्यापार, होटल, जलपान गृह, परिवहन आदि सेक्टरों से संबंधित जीडीपी की रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी मिर्जापुर सीडीओ विशाल कुमार ने विभागों की रिपोर्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed