{"_id":"5eb0430b8ebc3e905f481b28","slug":"explanation-sought-from-eight-beo-mirzapur-news-vns5232485149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ खंड शिक्षाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ खंड शिक्षाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मिर्जापुर। कायाकल्प योजना की बैठक से अनुपस्थित रहे आठ खंड शिक्षाधिकारियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। कायाकल्प की बैठक रविवार को ही आहूत की गई थी लेकिन कई खंड शिक्षाधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे। इसलिए सोमवार को पुन: बैठक बुलानी पड़ी।
कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूलों में कराये जा रहे कायाकल्प योजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित करते हुये डीएम ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से जनपद के स्कूलों पर में कायाकल्य योजना पर काम करें। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार सभी बिंदुओं पर कार्य कराकर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने दो वर्षों में कम्पोजिट ग्रांट से कराये गये कार्यों की सूची स्कूल वार एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट ग्रांट की यदि कहीं धनराशि अवशेष हो तो स्कूलों में रनिंग पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कायाकल्प योजना मिर्जापुर से प्रारंभ किया गया था जिसे प्रदेश सरकार ने जून 2018 में यहां की तर्ज पर पूरे प्रदेश में लागू किया। सीडीओ ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का भ्रमण कर लें तथा कार्य पूर्ण करायें ताकि प्रदेश में जनपद पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल ड्रेस वितरण का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी खण्ड शिक्षा अधिकारी एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।