फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from absent teachers

अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent teachers
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित हो रहे हैं। अपने निरीक्षण के दौरान बीएसए गौतम प्रसाद ने जिन शिक्षकों को अनुपस्थित पाया। उनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने पिछले 15 दिनों में सिटी विकास खंड के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनमें कहीं प्रधानाध्यापक, शिक्षक या शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। इन दिनों कोविड- 19 के कारण बच्चों का विद्यालय आना बंद है। इसी के चलते अधिकांश जगहों पर शिक्षकों की अनुपस्थिति हो रही है। फिलहाल बीएसए ने इन सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने को कहा है। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले के शेष चयनित शिक्षकों को 23 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। एनआईसी में चयनित पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के समय जनप्रतिनिधि नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उसके बाद महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में समारोह पूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed