{"_id":"6960f6eb5dc7d4cfd708c5cb","slug":"executive-engineer-suspended-chief-engineer-and-superintendent-transferred-in-mirzapur-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिशासी अभियंता निलंबित, मुख्य अभियंता और अधीक्षण का तबादला; वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिशासी अभियंता निलंबित, मुख्य अभियंता और अधीक्षण का तबादला; वजह जान लें
Fri, 09 Jan 2026 06:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:09 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर में अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया। वहीं मुख्य अभियंता और अधीक्षण का तबादला किया गया। कार्रवाई की वजह एकमुश्त समाधान योजना में कम प्रगति बताई जा रही है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में एकमुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण की समाप्ति होते- होते विद्युत विभाग के तीन प्रमुख अभियंताओं पर कार्रवाई हो गई। इसमें अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता व बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता वितरण का तबादला हो गया। इसको एकमुश्त समाधान योजना में जिले की कम प्रगति से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ओटीएस की पहली समीक्षा बैठक में अध्यक्ष डॉ. आशीष ने अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव को निलंबित करने का आदेश दिया था। इसके बाद अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया को डिस्काम वाराणसी से संबद्ध कर दिया गया। उनके स्थानांतरण को भी कम वसूली से ही जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कम वसूली की बात कहते हुए मुख्य अभियंता वितरण मनोज सोनकर का तबादला भी पूर्वांचल पावर कॉरपोरेशन में कर दिया गया। कार्रवाई से विभाग में अफरातफरी का माहौल है। मुख्य अभियंता मनोज सोनकर ने बताया कि उनका स्थानांतरण पूर्वांचल पावर कारपोरेशन के लिए हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिले में 1771 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया
विद्युत मंडल मिर्जापुर में कुल 1771 करोड़ रुपये का बकाया उपभोक्ताओं पर है। इसमें एक दिसंबर से शुरू हुई एक मुश्त समाधान योजना में 30 दिसंबर तक जिले में 9906 बकायेदारों ने 25. 07 करोड़ रुपये का बकाया जमा किया था। इसमें 22006 बकायेदारों में से 27401 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 9906 बकायेदारों ने 25. 07 करोड़ रुपये जमा किए। इसी अवधि में मंडल में बिजली चोरी के 452 मामलों में 4. 20 करोड़ रुपये जमा हुए।
