फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Everyone should include yoga in their daily routine.

Mirzapur News: प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें

Sun, 22 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Everyone should include yoga in their daily routine.
मिर्जापुर। हर व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रखता है। ये बातें नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने शनिवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर जुटे लोगों ने योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही विशाखापत्तनम में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक नगर के साथ सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, राज्य सूचना आयोग के विशेष सचिव डाॅ. वेदपति मिश्रा, डीएमरी प्रियंका निरंजन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मास्टर ट्रेनर ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। डीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर योग का आयोजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने जीआईसी परिसर में पौधरोपण भी किया। योग कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विरेन्द्र सिंह मरकाम, सीडीओ विशाल कुमार, डीएफओ अरविंद राज मिश्र, एडीएम अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र आदि थे।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय की अध्यक्षता में योग गुरु अमित कुमार पांडेय ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश विनय आर्या, रंजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 180 जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्यों ने लोगों को योग के बारे में जानकारी देकर आसनों का अभ्यास कराया। मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज परिसर में हुआ। इसके अतिरिक्त फतहां घाट, नारघाट स्थित शहीद उद्यान, सिटी क्लब सभागार, सभी माध्यमिक विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया।

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने केबी पीजी कालेज में योग किया। इसी तरह बिनानी काॅलेज, नारघाट स्थित शहीद उद्यान में योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य प्रमोद चंद्र अग्रवाल, शिव मूंदड़ा, कैलाश माहेश्वरी, गोविंद जी शर्मा, उषा शुक्ला, गणेश केसरवानी आदि उपस्थित रहे। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा और पिपराडाड़ स्थित मेडिकल काॅलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने योग किया। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मूलचंद, डॉ. किरण दामले आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed