फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Every person should be aware of his rights: Dr. Anand

हर व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे : डाॅ आनंद

Sun, 28 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Every person should be aware of his rights: Dr. Anand
पड़री में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार की बैठक में मौजूद लोग।-सोशल मीडिया।
पड़री। विकास खंड पहाड़ी स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष अभय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें मानवाधिकार, नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री के प्रभारी चिकित्सक डा आनंद सिंह ने नारी शक्ति और मानवाधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब तक आत्मनिर्भर और जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विशेष अतिथि के रूप में पड़री थाना की महिला कांस्टेबल उमा देवी ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और साइबर अपराध से बचाव के उपाय सुझाए। विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ दुबे ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मुन्नू लाल, मुन्नीलाल, डा राम नाथ बिंद, कमलेश कुमार, कृपाशंकर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed