फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after getting the CC TV footage, the killer is away from the catch.

सीसी टीवी फूटेज मिलने के बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर

Thu, 17 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Even after getting the CC TV footage, the killer is away from the catch.
मिर्जापुर। एक पखवाड़े से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर के सिविल लाइंस स्थित कचहरी पुलिस चौकी के पास सिंचाई विभाग के चालक की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक सवार हत्यारों की खोज कर रही है, पर उन तक नहीं पहुंच सकी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय मूलचंद पाल एक जून की रात सवा नौ बजे सिविल लाइन रोड पर रमई पट्टी से कचहरी पुलिस चौकी की ओर आ रहे थे कि रास्ते में एक रेस्टोरेंट के सामने बदमाशों ने उनके ऊपर तीन गोली चलाई। जिसमें दो गोली उनकी पीठ पर और एक बाएं कान के नीचे लगी। इससे उनकी मौत हो गई। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने उनके ठेके से संबंधित फाइलों को जांचने के साथ ही नगर के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला । अब तक दर्जनों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, पर पुलिस हत्या के कारण का पता नहीं लगा सकी है । नगर में मिले सीसीटीवी फुटेज की छानबीन से पता चला है कि हत्यारे डेढ़ घंटे से मूलचंद की रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही उनको गोली मारकर फरार हो गए। हत्यारे हत्या करने के बाद नगर में ही कहीं छिप गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कचहरी से वासलीगंज के बीच छानबीन कर रही है, पर उनके बारे में कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हो सका है। फुटेज के बाद भी हत्यारों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed