फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after accidents, no action is being taken against the staggered vehicles

हादसों के बाद भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई

Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even after accidents, no action is being taken against the staggered vehicles
मिर्जापुर। कहने को इस समय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है, पर सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आए दिन सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। इसके बाद भी पूरे जिले में अवैध वाहन स्टैंड से डग्गामार वाहनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

वाहनों में सवारियों को बैठाने की संख्या तय है। इसके बाद भी काफी संख्या में चल रहे डग्गामार वाहनों को नियमों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। फक्र पड़े भी तो कैसे जब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं होती है। इस समय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक करने की बात कही जा रही है। हेलमेट, सीट बेेल्ट लगाने के लिए कहा जा रहा और चेकिंग के दौरान न पहनने वालों का चालान भी किया जा रहा, पर सड़क सुरक्षा सप्ताह में इन डग्गामार वाहनो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, न पहले की गई है। ऐसे में डग्गामार वाहन स्वामी बेधड़क वाहनों में सवारियों को ठूंस कर बैठाकर चल रहे है। इस कारण हादसे होने पर लोगों की जान जाती है। नगर के बथुआ, शास्त्री पुल, बरतर आदि स्थानों से डग्गामार वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

कछवां: क्षेत्र के कछवां-मिर्जापुर मार्ग, कछवां-जमुआ राजातालाब मार्ग, कछवां-चुनार मार्ग, कछवां से कछवां रोड मार्ग पर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण डग्गामार वाहन लगातार फर्राटा भर रहे हैं। चालक बेखौफ होकर सवारियों को साइडों में लटकाकर सफर कराते हैं। इस पर न तो पुलिस की नजर पड़ती और न ही परिवहन विभाग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया: मिर्जापुर-प्रयागराज सहित पर ड्रमंडगंज से हलिया से बस, मिनी बस, आटो-रिक्शा, पिकअप, मैक्स शीतला मंदिर मिर्जापुर तक संचालित हो रहे है। सवारियों को अंदर भूसा की तरह ठूस कर ले जाते हैं। मनमाना किराया भी वसूलते हैं।
जिगना: मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर गैपुरा-जिगना व मांडारोड से आटोरिक्शा शीतला मंदिर मिर्जापुर तक संचालित हो रहे हैं। सवारियों को अंदर भूसा की तरह ठूस कर ले जाते हैं।

चल रहे है कई अवैध स्टैंड
नगर में कई स्थानों पर अवैध स्टैंड का संचालन हो रहा है। प्रशासन इन अवैध स्टैंडों पर ही कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है तो फिर अवैध स्टैंड से चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कैसे करेगा। रोडवेज के पास निजी वाहन स्टैैंड नहीं होना चाहिए, पर यहां रोडवेज के पास ही दो से तीन वाहन स्टैंड चल रहे है। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। एआरएम रोडवेज के साथ मिलकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed