{"_id":"665f881b67f98b976d0597b7","slug":"entry-was-gained-at-the-counting-venue-after-crossing-six-barriers-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117179-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह बैरियर पार करने के बाद मतगणना स्थल पर मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह बैरियर पार करने के बाद मतगणना स्थल पर मिला प्रवेश
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में पड़े मतों की गिनती के लिए बथुआ स्थित पाॅलिटेक्निक परिसर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा पीएसी समेत सुरक्षा बलों के करीब दो हजार लोग सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। मतगणना केंद्र तक जाने के लिए छह जगह बैरिकेडिंग की गई थी। छह बैरियर पार करने के बाद ही लोगों को मतगणना स्थल में प्रवेश मिल रहा था।
पुलिस अधीक्षक तथा कई और अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे थे। पाॅलिटेक्निक की ओर जाते समय सबसे पहले बरौधा चौकी के पास बैरियर लगा था। जहां पास आदि देखने के बाद जरूरी लोगों को ही आगे जाने दिया ज रहा था। बाकी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा था। आगे राबर्ट्सगंज तिराहा मार्ग पर फोर्स लगी थी, जो जांच के बाद ही लोगों को आगे जाने दे रही थी। इसके बाद आगे बढ़ने पर अग्निशमन कार्यालय के पास पुलिस टीम जांच के बाद ही आगे जान दे रही थी। इसके बाद शीतला तिराहा, आगे पाॅलिटेक्निक गेट और इसके बाद अंदर मतगणना केंद्र के पास गेट पर डबल फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही कोई अंदर जा पा रहा था। पोलिंग एजेंट और कर्मचारियों को जाने के लिए अलग मार्ग और अधिकारियों को जाने के लिए अलग रास्ता था। इन सभी रास्तों पर फोर्स तैनात रही। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एएसपी ऑपरेशन तथा चुनाव के नोडल ओपी सिंह मतगणना स्थल और एएसपी सिटी नितेश सिंह मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी, सीओ सिटी मनोज गुप्ता, सीओ सदर मंजरी राव आदि तैनात रहे।