फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Entry of outside vehicles restricted on all three routes of Vindhya Corridor

Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर के तीनों मार्गों पर बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Mon, 26 Feb 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Entry of outside vehicles restricted on all three routes of Vindhya Corridor
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर के तीनों प्रमुख मार्गों पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी और कोतवाली मार्ग से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन मार्गों पर स्थानीय लोगों को वाहन के साथ प्रवेश आधार कार्ड दिखाने पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दुकानदारों और वाहन स्टैंड संचालकों के साथ रविवार को शाम को बैठक की। इस दौरान दुकानदारों और स्टैंड संचालकों को पुलिस अधीक्षक ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि विंध्य धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें। श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार होने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। दुकानदारों और वाहन स्टैंड संचालकों को उन्होंने दुकानों और स्टैंडों पर मूल्य सूची लगाने की हिदायत दी। साथ ही सूची में अंकित दर के अनुरूप ही वाहन स्वामियों तथा उपभोक्ताओं से सामान के बदले धनराशि वसूल करने की हिदायत भी दी। आगाह किया कि निर्धारित से अधिक रुपये वसूल किए जाने की शिकायत मिलने पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन यहां के लोगों द्वारा श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इससे यहां की छवि खराब होती है। आगाह किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र आचरण करें। उन्होंने कहा कि त्रिकोण क्षेत्र में मांस, मदिरा के सेवन की भी शिकायत प्राप्त होती रहती है। कहा कि अब व्यक्तिगत रूप से इस क्षेत्र पर उनकी नजर बनी रहेगी। इस दौरान एएसपी नितेश कुमार सिंह, सीओ नगर मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed