फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   entrance exam

एक हजार115आवेदकों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
entrance exam
लालगंज बापू उपरौध में नवोदय प्रवेश परीक्ष देकर निकलते बच्चे। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 13 केंद्रों पर इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें एक हजार एक सौ 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस बार कक्षा छह में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन लिया गया था। इसमें चार हजार 96 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

मड़िहान, जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए जिले के 13केंद्रों पर शनिवार को प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गया। 4096 परीक्षार्थियों में से 2981 परीक्षार्थी अपने केंद्रों पर परीक्षा देने समय से पहुंचे। इसमें 1115 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डाक्टर एस चंद्रा ने बताया कि परीक्षा शांति से संपन्न हुई। शांति निकेतन इंटर कालेज पचोखरा, बापू उपरौध इंटर कॉलेज लालगंज, जीआईसी इंटर कॉलेज व गर्ल्स इंटर कॉलेज विंध्याचल, महाशक्ति इंटर कॉलेज, स्व. कांशी राम गर्ल्स इंटर कॉलेज, माता प्रसाद माताभीख, जीआईसी समेत तेरह केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुआ। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ ने बताया कि उनके केंद्र पर पंजीकृत तीन सौ 72 में से 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अनीता यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर पंजीकृत तीन सौ 47 में से 70 अनुपस्थित रहे। चुनार, नगर के दो विद्यालयों में शनिवार को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। राजकीय बालिका इंटर कालेज की केंद्राध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि केन्द्र पर कुल पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या चार सौ 68 थी। एक सौ 12 अनुपस्थित रहे। जबकि पीडीएनडी इंटर कालेज के केन्द्राध्यक्ष शरद चंद उपाध्याय ने बताया कि कुल पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या 68 थी जिसमें 49 ने परीक्षा दी तथा 19 अनुपस्थित रहे। लालगंज, बापू उपरौध इंटर कालेज में पंजीकृत चार सौ 52 में तीन सौ 29 परीक्षार्थी शामिल रहे। एक सौ 23 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह, बीईओ अमरजीत जायसवाल, आनंद सिंह, अनामिका आदि थे। एसडीएम शिवप्रसाद ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed