फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ensure that the name of any voter is not listed in two places.

Mirzapur News: किसी भी मतदाता का नाम दो स्थानों पर न हो, यह सुनिश्चित करें

Tue, 11 Nov 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ensure that the name of any voter is not listed in two places.
लालगंज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए आईएएस अंशुल हिंदल ने सोमवार को विकासखंड लालगंज में समीक्षा बैठक कर गणना प्रपत्र भरने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी का नाम दो स्थानों पर दर्ज न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की वास्तविक उपस्थिति की पुष्टि करें। जो व्यक्ति घर पर नहीं मिले, उनसे मोबाइल पर संपर्क कर यह सत्यापित किया जाए कि वे वर्तमान में उसी स्थान पर निवास कर रहे हैं या नहीं। अगर वे किसी अन्य स्थान पर रह रहे हैं तो वहीं उनका नया मतदाता पंजीकरण किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित प्रपत्र भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि नई विवाहित महिलाओं के मामले में विशेष सावधानी बरती जाए। जो महिलाएं पहले अपने पिता के घर पर मतदाता थीं और अब विवाह के बाद अन्य स्थान पर निवास कर रही हैं। ऐसे स्थित में उनका नाम पुराने स्थान की सूची से हटाकर नए स्थान पर जोड़ा जाएगा। कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा का अधिकतम उपयोग किया जाए। नागरिक पोर्टल पर जाकर अपना नाम जोड़ या संशोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा। उसमें से मृतक, स्थानांतरित या अन्यत्र बसे लोगों के नाम हटाए जाएंगे। सूची पूरी तरह शुद्ध और सटीक बन सके।इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय कुमार, आशीष मिश्रा, विमलेश मिश्रा, अनिरुद्ध तिवारी सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी और बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed