फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ensure data feeding work of employees on time

कर्मचारियों का डाटा फीडिंग कार्य समय से सुनिश्चित कराये

Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ensure data feeding work of employees on time
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्मिकों के डाटा फीडिंग की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट ने सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि प्रारूप-एक भरकर मंगलवार शाम तक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय में जमा करते हुये लॉगइन आईडी पासवर्ड लेकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अधिकारियों व कर्मचारियों के डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण करायें। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन विभागों के डाटा फीडिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है वे अपना डाटा फीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि डाटा फीडिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कि अधिकारियों व कर्मचारियों की भरी जा रही सूचनाएं सही हों। डाटा फीडिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाइल नंबर सही भरा जाय। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दिव्यांग हैं, उनको दिव्यांग सूची में ही दर्शायें। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आपरेटर के द्वारा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। उसका परीक्षण सभी विभागाध्यक्ष एक बार अपने स्तर से करने के उपरांत ही अपलोड करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed