{"_id":"6491ff486c15d3b3fc045b16","slug":"encroachments-will-be-removed-from-the-ghats-for-beautification-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-1312-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सुंदरीकरण के लिए घाटों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सुंदरीकरण के लिए घाटों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण
विज्ञापन
मिर्जापुर। अवस्थापना निधि से होने वाले कार्यों के मद्देनजर मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी की अध्यक्षता में बीते सोमवार को हुई बैठक में घाटों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही घाटों पर सीसीटीवी कैमरे व हाईमास्ट भी लगाने का निर्णय लिया गया था। इस बीच घाटों के सुंदरीकरण की योजना को अमलीजामा पहनान के लिए प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
पिछले दिनों उप जिलाधिकारी चंद्रभान सिंह ने तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के साथ पक्का घाट का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि इस घाट के रास्ते की चौड़ाई अभिलेखों में 16 फीट है, जबकि मौके पर चौड़ाई आठ फीट ही है। उन्होंने बताया कि पुराने अभिलेख के मुताबिक पूर्व और पश्चिम की ओर से चार-चार फीट अतिक्रमण हटाए हटाए जाएंगे। कुछ जगह पर निशान भी लगाए गए हैं। उधर, अतिक्रमण को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अभी पिछले ही दिनों जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर के घाटों के सुंदरीकरण की बात की थी। मंडलायुक्त ने भी बैठक कर घाटों के सुंदरीकरण की जानकारी ली थी। जिलाधिकारी ने उनको बताया कि नगर के पक्का घाट और बरियाघाट सबसे महत्वपूर्ण घाट हैं। किसी भी धार्मिक प्रयोजन अथवा किसी भी महत्वपूर्ण दिवस पर इन्हीं घाटों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। साथ ही प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं इन घाटों पर स्नान करती हैं।
उन्होंने बताया कि इन घाटों के सुंदरीकरण के साथ ही प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाईमास्ट एवं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कई अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभानु सिंह ने बताया कि वे अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के लिए घाट पर गए थे।