फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Employment servant suspended for negligence in development work

विकास कार्य में लापरवाही में रोजगार सेवक निलंबित

Sat, 02 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Employment servant suspended for negligence in development work
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को लालगंज तहसील के क्षेत्रों का निरीक्षण कर मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही बरतने पर एक रोजगार सेवक को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा में काम कर रहे श्रमिकों में भोजन का भी वितरण कराया।
विज्ञापन

हलिया, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने महुगड़ी गांव में तैनात रोजगार सेवक विनीता सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने का आदेश खंड विकास अधिकारी को दिया। बीडीओ ने बताया कि विभिन्न गांवों मे मनरेगा के तहत 38 हजार श्रमिक आवास, शौचालय, बंधी, तालाब सड़क आदि में कार्य कर रहे है। सीडीओ ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत हम छठवे स्थान पर है। विकास खंड में कराये जा रहे कार्यों के संबंध में श्रमिकों को काम के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास में कार्य शुरू कराकर हर हाल में 30 जून तक पूरा कराने के लिए कहा। इसके पहले डीपीआरओ अरविंद कुमार ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय ने भी ग्राम सचिवों को प्रधानमंत्री आवास में कार्य शुरू कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को हलिया विकास खंड के महोगढ़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा से बन रहे अस्थायी पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। सीडीओ ने श्रमिकों से मनरेगा कार्य में मिल रही मजदूरी की भी जानकारी प्राप्त की। उज्जवला योजना में सभी पात्रों को गैस सिलेंडर न मिलने की जानकारी मिलने पर सीडीओ ने तत्काल डीएसओ से वार्ता कर गैस सिलेंडर वितरण कराने का निर्देश दिया । इसके बाद सीडीओ ने मनरेगा में कार्य कर रहे 61 श्रमिकों को लंच पैकेट, मास्क तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया । इस अवसर पर बीडीओ नंदलाल कुमार, सचिव राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान शकुंतला सिंह, एसआई विजय सरोज, राजीव सिंह, कुलदीप, राजन, आदि उपस्थित रहे। लालगंज, क्षेत्र के बामी गांव में मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को मनरेगा योजना द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को देखा। साथ ही मनरेगा मजदूरों को मास्क वितरण किया और शारीरिक दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया। मस्टर रोल की भी जांच की। तकनीकी सहायक सत्येंद्र मिश्रा से कहा कि काम मांगने वाले मजदूरों की संख्या के अनुपात मे मजदूरों की संख्या बढ़ा दिया जाए। बामी निवासी लालबहादुर, रामदेव, रामसागर, भगवान दास आदि ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कराए जा रहे सड़क निर्माण को नाले के पास स्थित रामदेव के घर तक बनाए जाने की मांग किया। परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, एडीओ पंचायत रतन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी, राजाराम, महेंद्र, नौशाद, चंद्र प्रकाश तिवारी तथा ग्राम प्रधान सावित्री तिवारी व ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed