फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emphasis given on cultivation of grain in agricultural fair

Mirzapur News: कृषि मेला में श्री अन्न की खेती पर दिया जोर

Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Emphasis given on cultivation of grain in agricultural fair
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित कृषि गोष्ठी एवं मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने श्री अन्न की खेती पर जोर दिया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक आधारित खेती करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएन सिंह ने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। जिला सलाकार डाॅ. सुधीर श्रीवास्तव ने श्री अन्न की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और ज्वार, बाजरा, कोदो, सरसों सहित दलहन-तिलहन की खेती पर जोर दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार दुबे ने पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराकर रोगों से बचाव की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान पंकज कुमार, प्रमोद सिंह, राम बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed