फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emperor Maurya of Kaushambi attained the best position in training

प्रशिक्षण में कौशांबी के सम्राट मौर्या ने प्राप्त किया सर्वोत्तम स्थान

Fri, 28 May 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Emperor Maurya of Kaushambi attained the best position in training
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित होने के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में छह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उत्तीर्ण होने वाले कुल 88 रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

तीन नवंबर 2020 से पुलिस लाइन में विभिन्न जनपदों से आए 88 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। जिसमें अन्त: व बाह्य विषयों का नियमित प्रशिक्षण दिया गया। छह माह के नियमित प्रशिक्षण के उपरांत सभी रिक्रूट आरक्षी पास हुए। इस दौरान कुल पांच टोलियां थी। इसमें टोली नंबर एक के कमांडर अजय सिंह यादव, टोली नंबर दो के कमांडर रूद्र नारायण त्रिपाठी, टोली नंबर तीन के कमांडर करन पाल, टोली नंबर चार के कमांडर अजय कुमार सिंह व टोली नंबर पांच के कमांडर सुमित कुमार कसेरा रहे। प्रशिक्षणोपरांत अन्त:कक्षीय विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट पुष्पेन्द्र सिंह, आशुतोष कुमार उपाध्याय, मोहित कुमार यादव, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रवि कुमार यादव व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पिन्टू कुमार रहे। बाह्य विषय की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले साहेब कुमार (आई0टी0 में) व नीरज कुमार(पीटी में), शस्त्र फायरिंग में विमलेश रहे । इनके अतिरिक्त अन्त:कक्षीय व बाह्य विषयों में कौशांबी के सर्वांग/सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट सम्राट मौर्या को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र/मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्री, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गोरखनाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed